kundalini

झूठी जागृति का भ्रम

Shared by @virendra · 10 Mar 2021 · 6,704 views
एक गुरु ने मेरे सिर पर हाथ रखकर कहा कि मेरी कुंडलिनी जाग गई है। मैं छह महीने तक इस भ्रम में रहा कि मैं जागृत हो चुका हूँ। हर छोटी अनुभूति को आध्यात्मिक घटना मानने लगा। बाद में जब खुद गंभीर साधना शुरू की तो समझ में आया कि वह केवल मानसिक सुझाव था। अब मैं बिना किसी घोषणा के धीरे-धीरे अपना अभ्यास करता हूँ।
← All experiences Share yours