tantra
जब ऊर्जा ने सहस्रार को छुआ
Shared by aditya · 26 Jun 2022 · 1,208 views
मैंने ग्यारह महीने तक रोज नाड़ी शोधन, उज्जायी और मूलबंध किया। नौवें महीने में रीढ़ में हल्का कंपन शुरू हुआ। एक सुबह ध्यान के दौरान ऊर्जा अचानक नीचे से ऊपर की ओर तीव्र वेग से उठी और सीधे सहस्रार तक पहुँच गई। तीन दिन तक शरीर में तेज गर्मी रही और नींद बहुत कम आई। अब मैं पहले से बहुत शांत हो गया हूँ। वह अनुभव मेरा सबसे निजी और गहरा अनुभव था।
← All experiences
Share yours